Spread the love

#CBSDate_Sheet_Session_2022_23_29122022

एजुकेशन डेस्क। CBSE Date Sheet 2023 10th, 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2022-23 सत्र के लिए सेकेंड्री (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए विषयवार परीक्षा तिथियों के निर्धारण में इस बात का ध्यान रखा गया है कि किन्हीं दो विषयों की तारीखों में पर्याप्त अंतर हो। साथ ही, जारी की गई सीबीएसई बोर्ड 12वीं डेटशीट 2023 में इस बात का अतिरिक्त तौर पर ध्यान रखा गया है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई मेन 2022 के राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित तारीखों से किसी भी प्रकार का टकराव न हो। यह जानकारी सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने वीरवार, 29 दिसंबर 2022 को साझा की।


Date_Sheet_Session_2022_23_29122022

CBSE Date Sheet 2023 तैयार करने में 40 हजार सब्जेक्ट कंबीनेशन का भी रखा गया ध्यान

परीक्षा नियंत्रक ने साथ ही साथ यह भी जानकारी दी कि सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2023 तैयार करते समय 40 हजार से अधिक संब्जेक्ट कंबीनेशन का भी ध्यान रखा गया ताकि किसी भी दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तारीख पर न हों। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षाएं निर्धारित घोषित तारीखों पर सुबह 10.30 बजे शुरू करने की घोषणा की है और शुरू होने से काफी पहले जारी किया है। इस सम्बन्ध में सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर ने कहा कि हमने एग्जाम शुरू होने की डेट से पर्याप्त समय पहले सीबीएसई डेटशीट 2023 जारी की है ताकि स्टूडेंट्स अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। परीक्षार्थी डेटशीट पीडीएफ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।

#cbsc date sheet class 10

#cbsc date sheet 

#cbsc 10 date she00et 2023

#cbsc 2023 board exam

#cbsc 12 date     sheet 2023

#10 date sheet

#12 date sheet

# cbsc all india date sheet